हेरहंज: हेरहंज उच्च विद्यालय के पास बिजली के खंभे पर गिरा पेड़, विद्युत सेवा बाधित
शुक्रवार शाम हेरहंज स्थित उच्च विद्यालय के समीप सड़क किनारे आंधी तूफान के दौरान एक विशालकाय पेड़ बिजली की तार में गिर गई। जिससे बिजली का दो खंभा क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि हेरहंज प्रखंड मुख्यालय की करीब आधी आबादी बिजली सेवा से बाधित हो गई है। हालांकि जिस समय बिजली तार में पेड़ गिरी उस समय विद्युत प्रवाहित नहीं था नहीं तो जान माल का नुकसान हो सकता था।