कलेर: अभया ब्रिगेड ने वालिदाद विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा, साइबर अपराध और कानूनों के प्रति किया जागरूक
Kaler, Arwal | Jul 2, 2026 अभया ब्रिगेड की टीम ने राजकीय मध्य विद्यालय वालिदाद, में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। टीम ने महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराध तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी। छात्राओं को किसी भी संदिग्ध गतिविधि या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।