विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पूर्व विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदर और दारू प्रखंड के कई क्षेत्रों का दौरा कर जनता से मुलाकात की। सिलवार, मेरु, जिनगा, डीपू, तिलैया, झूमरा और दारू चौक पर लोगों ने पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी समस्याएँ रखीं। विधायक ने सभी मुद्दों को सत्र में प्राथमिकता से उठाने का आश्वासन दिया।