शुक्रवार 2 बजे राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्टी को तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा की देश की आजादी के बाद अखंड भारत की परिकल्पना को सरदार पटेल ने मूर्त रूप दिया। सरदार पटेल हमेशा देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखने के लिए लगातार प्रयासरत रहे।