बलिया: टाउन हॉल रोड स्थित मिर्ची रेस्टोरेंट में लगी आग, मची अफरा तफरी
Ballia, Ballia | May 24, 2026 शहर कोतवाली क्षेत्र के ओकडनगंज पुलिस चौकी के पास टाउन हॉल रोड पर स्थित मिर्ची रेस्टोरेंट में रविवार की सुबह 9 बजे के करीब AC के जरिए आग लग गई। जिससे रेस्टोरेंट के ग्राहक और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ता की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।