फतेेहपुर: रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक मालगाड़ी की चपेट में आया, इलाज के दौरान हुई मौत; परिवार में मचा कोहराम
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, गुठवनपुरवा निवासी 28 वर्षीय अमित मजदूरी करके अपने घर लौट रहा था। वह रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पार कर रहा था, तभी सूढियामऊ की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया।