बकेवर कस्बा के औरैया रोड स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां परिनिर्वाण दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुआ, जहाँ क्षेत्रवासी, साहित्य नगर के लोग, बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएँ और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुआ।