अरवल: अरवल में उत्साह के साथ मनाया गया पंचायत विकास दिवस, महिला हितैषी ग्राम पंचायत पर रहा विशेष फोकस
Arwal, Arwal | Jun 28, 2026 अरवल जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस जनसहभागिता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायतों को ग्रामीण विकास की आधारशिला बताते हुए जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस, उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।