शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम वर्धा में रहने वाले बिहारी लाल बंजारा अपने परिवार के साथ शनिवार दोपहर 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे, लिखित शिकायत करते हुए उन्होंने गांव में कुछ लोगों की दबंगई की शिकायत की। उन्होंने गांव के सरपंच पहलाद कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुटीर के आवंटन में ₹10000 न देने पर उन्होंने हम भाइयों में फूट डलवा दी।