कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक को पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ अरेस्ट किया। युवक की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी बाजार ढेबरुआ निवासी अनुमेष उपाध्याय उर्फ शनी के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजवा दिया गया। कैंपियरगंज थाना प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र में पुलिस टीम सक्रिय थी।