फतेहपुर: नहर कालोनी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन, सरकार ने राशन दिया लेकिन ईंधन नहीं दिया, DM को सौंपा ज्ञापन
फ़तेहपुर जिले के नहर कालोनी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने प्रदर्शन कर पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि सरकार ने राशन दिया लेकिन ईंधन नही दिया। जिसकी वजह से उन्हें तमाम प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को 5g फोन दिए जाने जैसे अन्य मांगों को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार से मांग किया है।