फतेहपुर: बिंदकी में दहेज के लिए दूध मुहे बच्चे के साथ महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाला, SP से लगाई गुहार, पतारी गांव का मामला
फ़तेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पतारी में ससुरालीजनों ने दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न करने पर विवाहिता और दूध मुहे बच्चे के साथ घर से मारपीट कर बाहर निकाला। महिला अपनी मां के साथ SP की चौखट में पहुंच ससुरालीजनों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया। पीड़ित महिला की माने तो उसकी शादी के बाद पांच लाख की मांग की गईं मां ने किसी तरह दो लाख दे दिया।