देहरादून: उत्तराखंड राजभवन में शुक्रवार से तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 की होगी शुरुआत, राजभवन ने कार्यक्रम किया जारी
उत्तराखंड राजभवन ने कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत राजभवन, देहरादून में 07 से 09 मार्च तक तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 यानि पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन के लिए उद्यान विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वसंतोत्सव का शुभारंभ 07 मार्च को सुबह 10 बजे राज्यपाल द्वारा किया जाएगा।