देहरादून: सचिवालय में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा- शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा के प्रमुख यात्रा मार्गों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में शुक्रवार को भी एक समीक्षा बैठक बुलाई गई है। उनके मुताबिक यात्रा शुरू होने से पहले सड़क से जुड़े सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।