देहरादून: सीएम धामी की तारीफ को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा- पीएम मोदी को उत्तराखंड से लगाव
पीएम मोदी के उत्तराखंड के विकास को लेकर सीएम धामी की पीठ थपथपाई को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने इस पर हर्ष व्यक्त किया है। और कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। वह चाहते हैं कि उत्तराखंड देश का नंबर वन राज्य बने यह उनके मन और दिल में है। इतना ही नहीं वह इसको प्रदर्शित करने का भी काम कर रहे हैं।