इगलास: इगलास के मथुरा मार्ग पर अज्ञात चोरों ने सीआरपीएफ जवान के बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों का माल किया चोरी
Iglas, Aligarh | Mar 29, 2026 इगलास : कस्बा के समीप मथुरा मार्ग पर चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिल्ली के डीजी कार्यालय में तैनात सीआरपीएफ जवान के बंद मकान को निशाना बनाया। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखी नकदी और करीब 10 से 15 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। शातिर चोर साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।