रफीगंज थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष शंभू कुमार की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। सोमवार संध्या 5:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि पूजा कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है तथा डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा।