भोरे: छठीयाव गांव में जहरीले सांप के काटने से एक किशोरी की हुई मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
भोरे थाना क्षेत्र के छठीयाव गांव में जहरीले सांप के काटने से एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी राम पुकार राम की 17 वर्षीय पुत्री गायत्री कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बुधवार की दोपहर 3:00 बजे जानकारी के अनुसार गायत्री कुमारी को सांप ने काट लिया था। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए।