धमतरी: सोरिद ट्रेंचिंग ग्राउंड में 15 दिनों से सुलग रही आग, जहरीले धुएं से लोग परेशान
धमतरी शहर के सोरिद वार्ड स्थित बागतराई रोड के ट्रेंचिंग ग्राउंड में 24 मई को लगी आग अब तक पूरी तरह नहीं बुझी है। कचरे के विशाल ढेर के भीतर अब भी आग सुलग रही है, जिससे लगातार जहरीला धुआं निकल रहा है। धुएं का असर दो किमी तक के रिहायशी इलाकों में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-रात धुएं से सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और घुटन हो रही है।