डलमऊ: कुरौली बुधकर चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल
बुधवार को समय लगभग 5 बजे गदागंज के कुरौली बुधकर चौराहे के पास दो बाईकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल दीन शाह गौरा पहुंचाया।जहां उसका उपचार किया जा रहा है।