कटनी ग्रामीण: रीठी वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता फड़ बंद होने से मजदूरों पर रोज़ी-रोटी का संकट
कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन के बीच ही ठेकेदार ने “टारगेट पूरा” होने का हवाला देकर फड़ बंद करा दिया। अचानक खरीद बंद होने से सैकड़ों संग्राहक और फड़ मुंशी बेरोजगार हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगल में अभी भी तेंदूपत्ता मौजूद है, लेकिन ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं।