मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती का लापता हो जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर युवती के परिजनों ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे में थाने में आवेदन देकर शिक़ायत दर्ज कराई है। जिसमें बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौंछा गांव के एक युवक पर अपहरण कर लेने का आरोप लगाया गया है। युवती की मां ने बताया वह अपने बुआ के घर गई हुई थी।