जोशियाड़ा: मौसम खराब होने के कारण सरकार ने धराली हेली रेस्क्यू अभियान फिलहाल रोक दिया
गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी से आगे वाहनों की आवाजाही शुरु नहीं हो पाई है। धराली व आसपास के क्षेत्रों में फंसे यात्रियों निकालने के लिए हेली रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अबतक हेली के माध्यम से आपदाग्रस्त क्षेत्र में फंसे करीब 400 से अधिक यात्रियों को हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी व देहरादून पहुंचाया जा चुका है। शुक्रवार सुबह से भी रेस्क्यू अभियान जारी था।