हैदरगढ़: शिवाला का पुरवा स्थित नहर पुलिया के निकट बाइक सवार ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाला का पुरवा स्थित नहर पुलिया के निकट बाइक दो व्यक्ति कोठी की ओर जा रहे थे तभी नहर पुलिया के पहले सड़क के किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार सराय मोहद्दीनपुर गांव निवासी रिंकू व राम केतार गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना के बाद स्थानीय व राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।