लोहरदगा: मनहों चौक के पास ऑटो पलटने से दर्जन भर यात्री घायल
मिली जानकारी के अनुसार, बगड़ू थाना क्षेत्र के बेटहट गांव निवासी लोग कुरु थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान मनहों चौक के पास ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही दो 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के