इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसका पति केंसर पीड़ित है। वह पति के इलाज के लिए गुडगांव जाकर चौका चूल्हा करती है। 12 दिसंबर 2025 को उसकी पुत्री को गांव के ही सुरजीत, अवजीत, देवलाल बहला फुसलाकर ले गए हैं। ये उसके परिवार के ही लोग हैं। महिला ने आशंका व्यक्त की है कि उक्त लोग बेटी के साथ अनैतिक कार्य या हत्या कर सकते हैं।