खगड़िया: उसराहा पुल गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
एनएच-107 स्थित उसराहा पुल पर शनिवार की शाम हुई गोलीबारी की घटना में बेलदौर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में चौथम थाना क्षेत्र के तेगाछी निवासी पिंकू सिंह तथा सहरसा के निगम कुमार को गिस्तार किया गया है।