पटेरा: पटेरा थाना के सतरिया गांव में खेत के टपरे में आग, मवेशी झुलसे, 1 की मौत
Patera, Damoh | Apr 19, 2026 पटेरा थाना के सतरिया गांव में खेत में बने टपरे में अचानक आग लग गई,आग लगने से टपरे के अंदर बंधे करीब आधा दर्जन मवेशी झुलस गए जिसमें एक मवेशी की मौत भी हो गई,टपरे में आग लगी देख पीड़ित किसान गुलजारी पटेल ने लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की और मवेशियों को बचाकर बाहर किया और आग में झुलसे मवेशियों का आवश्यक उपचार किया,आग लगने से टपरा पूरी तरह जल गया।