अनूपपुर: 4 दिन में खोज निकाली गुमशुदा नाबालिग, चचाई पुलिस की तत्परता लाई रंग
थाना चचाई पुलिस ने गुमशुदा हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को महज 4 दिनों के भीतर तलाश कर ढूंढ़ निकाला। बालिका के गुम होने की रिपोर्ट 11 जून को दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर बालिका का पता लगाया और उसे सुरक्षित बरामद किया ।