परसिया: वार्ड 9 के नाले से दो जेसीबी और एक क्रेन की मदद से डंपर निकाला गया, नाले की दीवार ढहने से गिरा था
रेलवे स्टेशन रोड वार्ड क्रमांक 10 में नाले में गिरे डंपर को मशक्कत के बाद निकाला गया। नाले में दो जेसीबी उतारक और एक हाईड्रा क्रेन की मदद से डंपर को कई घंटों की मेहनत के बाद निकाला जा सका। सोमवार को एक बजे स्थानीय निवासियो ने बताया कि निकालने के बाद चाभी लगाते ही डंपर चालू हो गया।रेलवे स्टेशन से गांधी मोहल्ला जाने वाली सडक पर रेत से भरा डंपर नाले मेंगिरा था।