सोहागपुर: नगर के घरौला मोहल्ला में पवन जागृति मंच ने खोला प्याऊ, नंदी गौ सेवा टीम ने पशुओं के लिए भी की पानी की व्यवस्था
नगर के घरौला मोहल्ला स्थित साईं मंदिर के पास में पवन जागृति मंच की महिलाओं द्वारा शुक्रवार की दोपहर 3 बजे लगभग गर्मी को देखते हुए एक प्याऊ की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों को ठंडा व स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान मंच की श्रीमती अंजना उदानिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।