पटना ग्रामीण: गांधी सेतु पर यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे गांधी सेतु पर यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया, किसी तरह सभी यात्रियों ने बस से निकलकर अपनी जान बचाई। आग लगी की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम किसी तरह आग बुझाने के कार्य में जुटी है। वहीं, घटना के बाद गांधी सेतु पर जाम की स्थिति बन गई है।