बुधवार को समय लगभग शाम 6:00 बजे नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ सेंदुरामऊ गांव पहुंचे। गांव निवासी रविकांत की शिकायत पर सुरक्षित जमीन पर किए गए कब्जे को हटवाया गया। नायब तहसीलदार ने कहा कि कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटवा दिया गया है।