मेरठ: मेरठ में युवक ने रोटी पर थूक लगाकर परोसी, किसी ने छुपके बनाया वीडियो, लोग बोले- धोखा हुआ; दो गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Dec 27, 2024 मेरठ में रोटी पर थूक लगाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक युवक रोटी बनाने के बाद उसमे थूक लगा रहा है। जितनी रोटी भट्ठी में डाल रहा है, इसमें थूक रहा है।ये वीडियो नौचंदी थाना क्षेत्र के एक होटल का है। पुलिस ने वीडियो का स्वत: संज्ञान लेकर दो कारीगरों को गिरफ्तार कर लिया है।