मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र में पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, प्रेमिका को रखने का आरोप, SSP से की शिकायत
Meerut, Meerut | Dec 27, 2024 मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और दूसरे समुदाय की प्रेमिका को घर में रख लिया जिसके चलते पीड़िता ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की इसी से नाराज महिला शुक्रवार को एसपी के दरबार पहुंची और एसएसपी से इंसाफ मांगा है