दरभंगा: दरभंगा के SN सर्राफ हॉस्पिटल मे लाइव आर्थ्रोस्कॉपी सर्जरी कार्यशाला का हुआ आयोजन, दूर दराज से कार्यशाला मे पहुंचे डॉक्टर
दरभंगा के नाका 6 हॉस्पिटल रोड में स्थित S.N सर्राफ अस्पताल में लाइव आर्थ्रोस्कॉपी सर्जरी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जिलों के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से डॉक्टर पहुंचे हुए थे। इस संबंध में अस्पताल के निदेशक डॉक्टर S.N सर्राफ ने रविवार को दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस लाइफ सर्जरी में कई सफल ऑपरेशन हुए हैं।