भीलवाड़ा: भीलवाड़ा: कृषि उपज मंडी चौराहे के पास जिला कारागृह में बंद कैदी भाइयों की कलाई पर बहनों ने शनिवार को बांधी राखी
कृषि उपज मंडी चौराहे स्थित जिला कारागृह में भी शनिवार दोपहर 2 बजे रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस दौरान जेल में बंद अपने कैदी भाईयों को बहनों ने राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान अपने कैदी भाईयों को राखी बांधते वक्त कई बहने भाई को देखकर भावुक हो गईं और रुलाई फूट पड़ी।