भीलवाड़ा: श्री पंचमुखी दरबार मंदिर प्रांगण में निसहाय जनों को अन्नपूर्णा भोजन निर्माण सामग्री के 48 किट का वितरण
"भूखा कोई न सोए" इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए श्री पंचमुखी दरबार सेवा समिति भीलवाड़ा द्वारा निसहाय जनों को भोजन निर्माण सामग्री किट का शनिवार सुबह 12:15 बजे वितरण किया गया,यह जानकारी देते हुए श्री पंचमुखी दरबार सेवा समिति के अध्यक्ष महंत लक्ष्मण दास त्यागी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में48 किट का वितरण किया गया।