उदवंत नगर: तेतरिया में लोकतंत्र का उत्सव: महिलाओं और पुरुषों की उमड़ी भीड़, उत्साह से किया मतदान
उदवंतनगर के तेतरिया गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में लोकतंत्र का उत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्र पर महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और युवाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग उत्साहित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखाई दिए।मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के चलते