राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46 के आवन गांव पर सड़क किनारे खड़ी यात्री बस में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत
Raghogarh, Guna | Jul 10, 2024 राघोगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 पर सड़क किनारे खड़ी यात्री बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में तीन लोगो की मौत हो गई। कुछ घायल यात्रियों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। थाना प्रभारी जुबेर खान ने बताया, सूरत से उत्तर प्रदेश बस जा रही थी। सड़क किनारे बस का पंचर टायर बदल रहे थे। 3 लोगो की घटना में मौत हो गई। मामला जांच में लिया है।