बौंसी: पंजवारा थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता गायब, पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Bausi, Banka | Nov 6, 2025 पंजवारा थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पंजावरा थाना में गुरुवार करीब 3:00 बजे शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि परिवार के अन्य सदस्य धान कटाई में व्यस्त थे, जबकि पति बाजार गया हुआ था। सभी जगह खोजबीन करने पर भी महिला का कुछ पता नहीं लगा तो शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है