चूरू: एनएच 52 पर गांव रामसरा के पास सदर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, 2 तस्कर किए गिरफ्तार
Churu, Churu | Oct 20, 2024 चूरू के एनएच 52 रामसरा गांव के पास सदर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कार से अवैध शराब जप्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार सहित जप्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। हरियाणा निर्मित यह अवैध शराब हिसार से जोधपुर कार में ले जाई जा रही थी।