ब्रेकिंग: पौड़ी जिले के सबदरखाल क्षेत्र में कुंडाधार के समीप शुक्रवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। रेस्क्यू टीम घायलों और अन्य संभावित यात्रियों को निकालने में जुटी है। दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Pauri, Garhwal | Aug 7, 2026