रावतभाटा: रावतभाटा में निर्जला ग्यारस पर गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, महिलाओं ने जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना की
विजय सिंह ने गुरुवार रात 9 बजे बताया कि रावतभाटा के बाड़ोलिया मंदिर में निर्जला ग्यारस के अवसर पर अहिल्याबाई होलकर समिति की महिलाओं ने भगवान महादेव का विधि विधान से जलाभिषेक और विशेष पूजा अर्चना की। महिलाओं ने क्षेत्र में अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने प्रदेश