पूरनपुर: पैमाइश की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला किसान की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप
पूरनपुर तहसील परिसर में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के धरना-प्रदर्शन के दौरान एक महिला किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला की चिकित्सीय जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कुछ देर बाद महिला की स्थिति सामान्य बताई गई।