जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक गुरुवार शाम 5 बजे करीब हुई, जिसमें फॉर्म-6 के लक्ष्य के सापेक्ष अत्यंत कम प्रगति पर कड़ा रुख अपनाते हुए कमजोर प्रदर्शन करने वाले एईआरओ का आज का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। समीक्षा में कई क्षेत्रों में फॉर्म-6 जमा प्रतिशत 4% से कम रहा।