पूरनपुर: मोहल्ला रजागंज देहात नगरपालिका की अनदेखी गंदगी और मच्छरों से परेशान लोग
पूरनपुर नगर के मोहल्ला रजागंज देहात में नगरपालिका की अनदेखी के चलते स्थानीय लोगों को गंदगी और बढ़ते मच्छरों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के पास से नगरपालिका क्षेत्र का गंदा पानी खुलेआम बह रहा है, जिससे आसपास बदबू और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार नगरपालिका से नाला निर्माण कराने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नही