कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में फीर एक बार जंगली हाथियों का झुंड प्रवेश किया।जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को कुमारी झापागोड़ा में 9 एवं डाटम जंगल में दो की संख्या में जंगली हाथियों को देखा गया।जंगली हाथियों का झुंड आने से क्षेत्र के लोग डरे हुए है।वहीं वन विभाग हाथियों को गांव की ओर आने से रोकने के लिए प्रयास में है।