डीग: गांव नरायना कटता के समीप तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पांच घायल, चार की हालत गंभीर
रविवार दोपहर गांव नरायना कटता के समीप एक तेज रफ्तार डंपर ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।