भदेसर के प्रमुख धार्मिक स्थल भेरुजी बावजी मंदिर के पास स्थित कब्रिस्तान को हटाने की मांग के समर्थन में शनिवार दोपहर भदेसर से सैकड़ो लोग रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी के हाथों में तख्तीयां थीं.